फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र को थर्रा देने वाली कातिल बहनों की कहानी परदे पर, माही गिल का अब तक का सबसे चैलेंजिग रोल

Tue, 16 Jul 2019 04:14 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाराष्ट्र की कुख्यात गावित बहनों जैसी कहानी पर ही बनी फिल्म पोशम पा जल्द ही देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में क्राइम थ्रिलर फिल्मों से मशहूर हुई माही गिल लीड रोल कर रही हैं और उनके साथ होंगी आर्टिकल 15 और रेड वेलवेट जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं सयानी गुप्ता। एक्ट्रेस रागिनी खन्ना भी एक रोल में दिखाई देंगी। गावित बहनों की मां अंजना बाई छोटे बच्चों की हत्या कर देने के लिए कुख्यात रही है।
विज्ञापन


निमिषा मिश्रा की कहानी पर लिखी फिल्म पोशम पा के लिए पत्रकार प्रफुल्ल शाह ने रिसर्च की है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर सुमन मुखोपाध्याय की इस फिल्म की कहानी तीन अलग अलग किस्सों की शक्ल में आगे बढ़ती है और आगे जाकर एक हो जाती है। फिल्म के बारे में माही गिल कहती हैं, ‘इस फिल्म की कहानी को यूं सुनाकर बताना मुश्किल है। मुझे अब तक समझ नहीं आता कि आखिर हालात किसी को इतना क्रूर कैसे बना सकते हैं। मेरे करियर के ये अब तक के सबसे चुनौती भरे किरदारों में से एक है।’

वहीं निर्देशक सुमन मुखोपाध्याय की मानें तो इस फिल्म के किरदारों के लिए कोई एक नजरिया अपनाना मुश्किल था। सच और हकीकत इतना घुमावदार रहा इस कहानी के लिए कि इसे देखने के लिए हर तरह के दृष्टिकोण की जरूरत महसूस हुई। पोशम मा की कहानी महाराष्ट्र की कुख्यात गावित बहनों पर आधारित बताई जाती है। अंजनाबाई गावित की दो बेटियां रेनुका और सीमा अपनी मां के कहने पर अपराध की दुनिया में कदम रखती हैं। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। रेनुका और सीमा को अदालत से फांसी की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें