फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशाली कुमार की दही चीनी की रस्म पूरी करेंगे आर माधवन, अगले महीने की 2 तारीख से शुरू होगी शूटिंग

Tue, 16 Jul 2019 01:12 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Khushali Kumar - फोटो : social media
विज्ञापन
टी सीरीज़ के मालिक और फिल्म निर्माता भूषण कुमार अब तक फिल्मी जगत में कई नए सितारों से लेकर गायकों को लॉन्च कर चुके हैं। टी सीरीज़ की हर फिल्म या हर म्यूजिक वीडियो में एक ना एक नया कलाकार लॉन्च किया ही जाता है। लेकिन इस बार भूषण कुमार की सबसे छोटी बहन यानी खुशाली कुमार की बारी है।
विज्ञापन


जल्द ही संगीत मुगल गुलशन कुमार की सबसे छोटी बेटी बड़े परदे पर डेब्यू करती नज़र आएंगी। हालांकि इससे पहले खुशाली टी सीरीज़ निर्मित कई म्यूजिक वीडियोज़ में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन  वे पहली बार किसी फिल्म पर काम करेंगी। इसके अलावा खास बात ये है कि खुशाली की इस डेब्यू फिल्म जिसका नाम दही चीनी है, उसको सहारा देने जाने माने अभिनेता आर माधवन आ रहे हैं।

आखिरी बार फिल्म तनु वेड्स मनु में मुख्य किरदार निभाने के बाद अभिनेता आर माधवन इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि माधवन किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी नज़र आए थे, पर वह एक केमियो रोल था। इन दिनों आर माधवन अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिस फिल्म को वह खुद ही डायरेक्ट भी कर रहे हैं। इसी फिल्म के बाद माधवन डेब्यू कलाकार खुशाली कुमार के साथ फिल्म दही चीनी पर काम शुरू करेंगे। फिल्म को अश्विन नीलमणि डायरेक्ट करेंगे। यह उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग 2 अगस्त शुरू होजाएगी। 
विज्ञापन


इसी फिल्म की घोषणा के साथ साथ दही चीनी का एक पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में आर माधवन बैठे हुए हैं और खुशाली कुमार उनके सिर पर हाथ रखकर झुक कर खड़ी हैं। इन दोनों के पीछे लाल रंग की दीवार है। गेट के ऊपर सत्र न्यायालय भोपाल लिखा हुआ है। फिल्म का ये पोस्टर देख कर लगता है कि कोर्ट, कानून और एक लव स्टोरी टाइप की फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगा हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें