फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब माही गिल को करना पड़ा खुद से समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदास अभिनेत्री माही गिल के साथ कुछ ऐसी घटना हुई कि वह कम्प्रोमाइज के लिए मजबूर हो उठीं। दरअसल माही गणेश आचार्य की एक्टिंग डेब्यू फिल्म 'हे ब्रो' में एक आइटम नंबर "नाच मेरी बुलबुल" करने जा रही हैं।
विज्ञापन


पता चला है कि माही को इस गाने के लिए एक हफ्ते से भी ज्यादा रिहर्सल करना पड़ा। माही ने इससे पहले कभी भी इतना लंबा रिहर्सल किसी गाने के लिए नहीं किया था।

माही ने बताया कि गणेश आचार्य ने ही 'बुलेट राजा' फिल्म के लिए उनका नाम तिग्माशूं धूलिया को सुझाया था। इससे पहले गणेश के साथ वह 'नॉकआउट' फिल्म में पहला आइटम नंबर कर चुकी थीं।
विज्ञापन


माही आचार्य गणेश का काफी सम्मान करती हैं। इसलिए वह गाने की इतनी रिहर्सल भी आराम से कर गईं। हालांकि यह उनके लिए किसी समझौते से कम नहीं था क्योंकि माही को कभी इतनी रिहर्सल करने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन


अगर पड़ती भी तो शायद वह नहीं कर पातीं। ये तो बस गणेश आचार्य ही थे जो माही से यह काम करवा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें