फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और देवदास: त्रिकोणीय प्रेम कहानी में लगेगा अंडरवर्ल्ड का तड़का

Mon, 04 Jun 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बांग्ला के अमर साहित्यकार शरतचंद्र के रचे उपन्यास देवदास पर प्रेम कहानियां बनती रही हैं, परंतु कुछ साल पहले अनुराग कश्यप ने देव डी बना कर ड्रग्स की दुनिया को देवदास के प्यार से जोड़ा था।
विज्ञापन


फिर पिछले दिनों निर्देशक सुधीर मिश्रा ने देवदास की कहानी को यूपी की राजनीति के नजरिए से बनाया और अब निर्देशक महेश मांजरेकर देवदास की सदाबहार त्रिकोणीय प्रेम कहानी में अंडरवर्ल्ड का तड़का लगाने जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से मराठी फिल्मों के निर्देशन में व्यस्त मांजरेकर जल्द ही देवदास की कहानी को अंडरवर्ल्ड की दुनिया की पृष्ठभूमि में बनाएंगे।
विज्ञापन


इसमें देवदास वाली भूमिका विद्युत जामवाल को दी गई है जबकि पारो तथा चंद्रमुखी के रोल श्रुति हासन एवं सोनल चौहान को सौंपे गए हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं है। शूटिंग अगले महीने शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें