फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Manjrekar: नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज, अदालत ने दिए जांच के आदेश

Wed, 23 Feb 2022 06:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 34, पोक्सो धारा 14 और आईटी धारा 67, 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले में अदालत ने जांच के आदेश भी दिए हैं। इस बारे में महाराष्ट्र पुलिस ने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी।

विज्ञापन



 

बीते महीने रिलीज हुई मराठी फिल्म Nay Varan Bhat Loncha Kon Nay Koncha के बाद से ही फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही महेश मांजरेकर के खिलाफ 2 शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। इसके तहत पहली शिकायत मुंबई के बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत में और दूसरी मुंबई सत्र अदालत में दर्ज की गई है।

इसके अलावा फिल्म निर्माता के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी। गौरतलब है कि महेश मांजरेकर की यह मराठी फिल्म इसी साल 14 जनवरी को रिलीज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें