फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही '83' ने किया कमाल, फिल्म से प्रभावित होकर हुई यह खास शुरुआत

Fri, 06 Mar 2020 06:15 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Mahesh Bhupathi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

1983 वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 रिलीज से पहले ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर चुकी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और टेनिस स्टार महेश भूपति की फैशन से जुड़ी संस्था ने '83' से प्रेरित एक अनोखा फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड बनाने के लिए हाथ मिलाया हैं। यह ब्रांड 1983 के विश्व कप में भारतीय टीम की जीत से प्रेरित क्रिकेट थीम पर आधारित प्रोडक्ट पेश करेगा।

विज्ञापन


फिल्म से प्रभावित होकर उठाए जाने वाले इस कदम को लेकर निर्देशक कबीर खान ने कहा, 'कुछ फिल्मों को विरासत की भावना पैदा करने का मौका मिलता है। मुझे खुशी है कि 83 ने कुछ ऐसा किया है जो पहले कभी नहीं किया गया है और कुछ ऐसा यादगार बनाने के लिए तैयार है जो फिल्म के बाद भी जीवंत रहेगा।' 

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए महेश भूपति ने कहा, 'क्रिकेट और हिंदी फिल्म जगत के एक साथ आने का एक अनूठा अवसर है। हमें लगता है कि भारत में क्रिकेट के नेतृत्व वाले जीवनशैली ब्रांड की कमी है। यह शुरुआत ऐसे ब्रांड को बाजार में स्थापित करेगा। इस खास शुरुआत के लिए हम तैयार हैं।'
विज्ञापन


वहीं रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कहते हैं, 'हमारी फिल्म युवा पीढ़ी के लिए एक प्रयास है कि वह 1983 में भारतीय टीम की क्रिकेट जीत के साथ राष्ट्रीय गौरव के एतिहासिक क्षण को फिर से जी सके। इस पहल से उन्हें इस पल को अपने घर ले जाने का मौका भी मिलेगा।'

पहली बार भारत के क्रिकेट विश्व विजेता बनने की यह कहानी 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। यह फिल्म हिंदी तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में जहां रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार अदा कर रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में हैं। 
विज्ञापन


एकता कपूर के शो 'कसौटी' से साफ हो सकता है इस अभिनेत्री का पत्ता, जानें कौन हैं वो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें