फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा महेश चाहते हैं, आलिया करें भाई संग रोमांस

Thu, 04 Jul 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'आशिकी 2' की बंपर सफलता के बाद विशेष फिल्म्स और टी सिरीज फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' के रीमेक की सोच रहे हैं। लगभग दो दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म की हीरोइन कौन होगी, इस पर भट्ट बंधुओं और भूषण कुमार के बीच गरमागरमी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल महेश भट्ट चाहते हैं कि उनकी बेटी आलिया इस रीमेक फिल्म की हीरोइन बने, लेकिन भूषण कुमार का झुकाव 'आशिकी 2' फेम श्रद्धा कपूर की तरफ है। वे श्रद्धा कपूर को अपने घर का सदस्य मानते हैं।

महेश भट्ट को इस बात से बिल्कुल आपत्ति नहीं है कि आलिया भट्ट और इमरान हाशमी रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। वह इस बारे में सोचना भी नहीं चाहते।

हालांकि यह सुनने में आ रहा है कि मुकेश भट्ट भी इसी बात के समर्थक हैं कि इस फिल्म में श्रद्घा कपूर हों।

अब यह देखने वाली बात होगी कि 'दिल है कि मानता नहीं' की रीमेक की हीरोइन बनने का मौका किसे मिलता है। यूं भूषण कुमार का कहना है कि इस मामले में काफी सोच समझ कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


वे भट्ट साहब की बहुत इज्जत करते हैं। 'भट्ट साहब ने टी सिरीज को 'दिल है कि मानता नहीं', 'आशिकी' और 'आशिकी 2' जैसी हिट फिल्में दी हैं। हम लोगों की बहुत पुरानी रिलेशनशिप है।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें