अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही उत्तराखंड पहुंचेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार भी जल्द उत्तराखंड पहुंचेंगे।
साउथ के इस चर्चित सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग पूरे देशभर में है। लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बैनर उत्तराखंड में शूटिंग के लिए पहुंच रहे है। इस कड़ी में अब दक्षिण भारतीय सिनेमा भी शामिल हो गया। निर्माता निर्देशकों का उत्तराखंड में बढ़ रहा रुझान भविष्य में यहां के युवाओं के लिए भी सुनहरे अवसर देगी।
दक्षिण भारतीय फिल्मों का चर्चित चेहरा और सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग नौै जून से उत्तराखंड में होनी है। शूटिंग के लिए लगभग सभी लोकेशन देख ली गई है। फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के संबंध में सोमवार को साउथ फिल्मों के निर्देशक वम्शी पैदिपल्ली प्रोड्यूसर किशोर बाबू, अभिनेता एवं लाइन प्रोड्यूसर रति शंकर त्रिपाठी और बॉलीवुड फिल्म क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मिले। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए निर्माता निर्देशकों के बढ़ रहे रुझान पर खुशी जताते हुए सीएम ने सहयोग के लिए पूरी टीम को आश्वस्त किया।