महेश बाबू साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देते हैं। वह अपनी फिल्मों से साउथ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इसके अलावा, अभिनेता के गुड लुक्स की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। महेश बाबू सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन इस बार अभिनेता की शर्टलेस तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में अभिनेता का अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू जल्द ही निर्देशक त्रिवेक्रम की फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं, जिसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। यह फिल्म अप्रैल 2023 में सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा उनके पास एसएस राजामौली की एक फिल्म है।