फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आए महेश बाबू, तस्वीरें देख यूजर्स बोले- साउथ के ऋतिक रोशन

Thu, 02 Mar 2023 06:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने जिम से अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अब इंटरनेट पर अभिनेता की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए लगातार वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अभिनेता ने जिम से अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अब इंटरनेट पर अभिनेता की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता इन तस्वीरों में काफी हैंडसम और डैशिंग नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में महेश अपने जिम ट्रेनर के साथ नजर आए, जिसमें वह अपनी बाहों को टोन कर रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में अभिनेता अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता के लुक की बात करें तो उन्होंने नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी है। ग्रे शॉर्ट्स के साथ जूते पहन रखे हैं।
Holi 2023: इन सितारों का रंगों के त्योहार से है बैर, इन कारणों से होली खेलने से किया इनकार

महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों को साझा करते हुए महेश ने कैप्शन में लिखा, 'आर्म डे।' अब फैंस अभिनेता की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने आग लगाने वाली इमोजी के जरिए अभिनेता की तस्वीर पर प्यार बरसाया। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर आग लगा दी।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सो हॉट।' एक ने लिखा, 'लगता है बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं आप।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'साउथ का ऋतिक रोशन।'
OTT: ये हैं ऑस्कर में नॉमिनेटेड कुछ बेहतरीन फिल्में, घर बैठे ओटीटी पर आज ही करें बिंज वॉच
विज्ञापन

महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं बात करें महेश बाबू की आने वाली फिल्म के बारे में तो अभिनेता इन दिनों 'एसएसएमबी 28' की शूटिंग में बिजी हैं। वह जल्द ही इसमें नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और श्रीलीला नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है।
Nikkita Returns Phalke Award: मुंबई में अवॉर्ड कारोबार की रोचक कहानी, पढ़िए फाल्के पुरस्कारों का कच्चा चिट्ठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें