क्रिकेटर से प्रोड्यूसर बने धोनी की यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लेट्स गेट मैरिड' को रमेश थमिलमानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कि फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें हरिष कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। साथ ही, साउथ के पॉपुलर एक्टर योगी बाबू भी इस फिल्म का हिस्सा है। वहीं, इसमें आरजे विजय, श्रीनाथ, वीटीवी गणेश, विनोदिनी, दीपा शंकर और विक्कल विक्रम समेत कई अन्य सितारे नजर आने वाले हैं।
ऐसी है फिल्म की कहानी
कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह मां के साथ भी रहना चाहता है। हालांकि, मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके। गौरतलब है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जबकि इसे रमेश थमिलमानी ने लिखा है।
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर के कपड़ों के बिल से हैरान हुए थे सलमान खान, अभिनेता ने बताई पीछे की वजह