माया के किरदार में दिखी थीं नवनीत
फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर नवनीत निशान ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। नवनीत ने फिल्म में माया का किरदार निभाया था, जो आमिर खान से शादी के लिए बेकरार रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका और आमिर का फिल्म में एक किसिंग सीन था, जिसे बाद में हटा दिया गया था।
सीन कर दिया था एडिट
एक इंटरव्यू के दौरान नवनीत ने कहा, 'दुख की बात है कि एक क्यूट सीन था, जिसे बाद में एडिट कर दिया गया था। हमारी सगाई के बाद मैं आमिर खान के घर उसे पिक करने गई थी और मैंने उनके गाल पर किस किया था। जब मैंने उन्हें किस किया तो उनके गाल पर लिपस्टिक का निशान बन गया था। बाद में आमिर ने कहा, इसे ऐसे ही जारी रखना होगा।'
सात से आठ बार किया किस
उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए, उन्होंने मुझसे पूरा दिन अपने गाल पर करीब 7-8 बार किस करवाया। मैं घर आई और मैंने अपने दोस्तों को बताया कि मैंने पूरा दिन आमिर खान को किस किया। मेरी तो लॉटरी निकल गई।'