फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni: पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में पिस्तौल लिए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया वायरल हुई तस्वीर

Thu, 02 Feb 2023 09:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, इस तस्वीर में वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब एम एस धोनी की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। इस तस्वीर में एम एस धोनी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस तस्वीर में धोनी एक पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी के इस नए लुक को देख सभी फैंस हैरान हैं। फैंस का कहना है कि क्या अब धोनी क्रिकेट छोड़ अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, धोनी को भारतीय सेना की पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान जवानों के साथ कश्मीर में समय भी बिताया है। अब सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, इस तस्वीर में वह पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बताया गया है कि एक विज्ञापन के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने यह पुलिस की वर्दी पहनी हुई है।

Sembi: ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार तमिल थ्रिलर 'सेम्बी', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स एम एस धोनी के इस नए लुक पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा धोनी इस लुक में दमदार नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य युवक ने कहा कि धोनी जरूर आईपीएल के लिए विज्ञापन कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने यह पुलिस की वर्दी पहनी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि धोनी के सामने निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप भी फीके हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि धोनी फिल्म 'सिंघम 3' में कैमियो करने के लिए तैयार हैं।
Project K: 'बाहुबली' स्टाइल में बनेगी प्रभास की 'प्रोजेक्ट के', दीपिका पादुकोण का किरदार भी होगा और दमदार
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को दो विश्वकप दिलाए हैं। साल 2020 में 15 अगस्त को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार ट्रॉफी जीती है। साल 2022 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन आठ मैचों के बाद जडेजा की कप्तानी में टीम ने खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद एक बार फिर कप्तानी महेंद्र सिंह के हाथों में सौंप की गई।
RRR: आरआरआर के मेकर्स कर रहे खास प्लानिंग, ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहले दे सकते हैं खुशखबरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें