फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्ति में लीन हुए सितारे, अजय देवगन से लेकर रवीना टंडन ने दी शुभकामनाएं; सद्गुरु आश्रम पहुंचीं सारा अर्जुन

Sun, 15 Feb 2026 03:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Celebrate MahaShivratri: महाशिव रात्रि को बॉलीवुड सेलेब्स भी अलग-अलग ढंग से मना रहे हैं। कुछ मंदिर जा रहे हैं, कुछ महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। जानिए, सेलेब्स कैसे कर रहे हैं, महादेव की भक्ति? 

विज्ञापन
सारा अर्जुन, रवीना टंडन और निमरत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज महाशिव रात्रि का पर्व देश भर में उल्लास-उमंग से मनाया जा रहा है। आम ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी शिव भक्ति में लीन हैं। कई सेलेब्स प्रसिद्ध शिव मंदिर जा रहे हैं। कुछ सितारे आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव यानी सद्गुरु के आश्रम भी महाशिव रात्रि मनाने पहुंचे हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सारा अर्जुन सद्गुरु आश्रम में महाशिवरात्रि मनाने पहुंचीं 
फिल्म 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन शिव की भक्ति में मगन नजर आईं। वह महाशिवरात्रि मनाने के लिए सद्गुरु आश्रम पहुंची हैं। सभी को उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

अजय देवगन, अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर और अनुपम ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

विज्ञापन

अजय देवगन बहुत बड़े शिव भक्त हैं। उन्होंने भगवान शिव का टैटू भी अपने शरीर पर बनवाया है। अजय ने महाशिवरात्रि पर इंस्टाग्राम पर शिव स्तुति करते हुए पोस्ट साझा की है। अजय के अलावा अनिल कपूर, अक्षय कुमार और अनुपम खेर ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं।


 




निमरत कौर ने साझा की ओंकारेश्वर महादेव की तस्वीर  
निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर महादेव दर्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही लिखा है, 'ऊं नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।'

 


गायक स्वरूप खान भी सद्गुरु आश्रम में संगीत प्रस्तुति देने पहुंचे
चर्चित लोकगायक स्वरूप खान भी सद्गुरु आश्रम में महाशिवरात्रि के उत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। वह यहां पर संगीत प्रस्तुति देंगे, शिव के भक्ति गीत गाएंगे।
 

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
 

रवीन टंडन महादेव की भक्ति में डूबीं
 
विज्ञापन

सुनील शेट्टी, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद ने महाशिवरात्रि पर साझा की पोस्ट
 


 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें