फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र रेव पार्टी मामला: 22 लोगों में बिग बॉस फेम हिना पांचाल का भी नाम शामिल, ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं

Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस ने एक पार्टी में छापा मारा था।
  • जिसके बाद 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल हैं।
  • अब खबरें आ रही हैं कि मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल भी इन लोगों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
हीना पांचाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में महाराष्ट्र में ड्रग्स मामले को लेकर ताजा खबर सामने आई थीं। पुलिस ने एक पार्टी पर छापा मारा और 22 लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन 22 लोगों में कई कलाकार और कोरियोग्राफर शामिल थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। टीम ने इस पार्टी में से ड्रग्स और कुछ रुपये भी बरामद किए थे। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच की जा रही है। अब खबरें आ रही हैं कि इन 22 लोगों में मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हिना पांचाल भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


कौन हैं हिना पांचाल?
हिना पांचाल एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा जालो मी टाइट' के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा साल 2019 में उन्होंने बिग बॉस मराठी में भी भाग लिया था। फरवरी 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज 'मुझसे शादी करोगे' की भी प्रतिभागी रही हैं।


बता दें कि बॉलीवुड और ड्रग्स का पुराना नाता रहा है। पिछले कुछ समय से ड्रग्स मामले पर कई खुलासे होने के बाद पुलिस की अब सभी सितारों पर पैनी नजर है। अब ड्रग्स मामले को लेकर पुलिस पहले से ज्यादा सख्त और सतर्क हो गई है। पुलिस ने कई बार बॉलीवुड के कई कलाकारों को ड्रग्स के साथ पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस की एक टीम ने अभिनेत्री नायरा नेहल शाह को गिरफ्तार किया था। उनके जन्मदिन की पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हो रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ड्रग्स का मामला सामने आया था और एनसीबी ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी और पुलिस लगातार जांच में जुटी है। एनसीबी सुशांत से जुड़े मामले में कई ड्रग्स पैडलर की गिरफ्तारी भी कर चुकी हैं। इनमें से कई ड्रग्स पैडलर वो थे जो पैसे लेकर बॉलीवुड सेलेब्स को ड्रग्स दिया करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें