महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को दिग्गज गायिका उषा मंगेशकर को वर्ष 2020-21 के लिए लता मंगेशकर अवॉर्ड देने की घोषणा की। सोमवार को ही लता मंगेशकर का 91वां जन्मदिन भी था। आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्य के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख की अध्यक्षता वाली समिति ने अवॉर्ड के लिए सर्वसम्मति से ऊषा मंगेशकर को चुना।
विज्ञापन
विजेता को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। महाराष्ट्र सरकार 1992 से यह अवॉर्ड दे रही है और अब तक आशा भोसले, सुमन कल्याणपुर, संगीतकार राम लक्ष्मण, उत्तम सिंह और उषा खन्ना को यह अवार्ड दिया जा चुका है।