फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स पर लगेगा जुर्माना?: महाराष्ट्र FDA प्रमुख की चेतावनी, तंबाकू-सिगरेट के विज्ञापन से जुड़ा मामला

Tue, 18 Aug 2026 09:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tukaram Mundhe Warns Shah Rukh To Ajay Devgn: महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने तंबाकू, सिगरेट के भ्रामक विज्ञापनों पर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं को नोटिस भेजे थे। इस नोटिस के बाद इन अभिनेताओं को लेकर तुकाराम मुंडे ने क्या कहा, जानिए।
विज्ञापन
अभिनेताओं को मिला भाम्रक विज्ञापन के लिए नोटिस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं नोटिस भेजे थे। यह नोटिस तंबाकू, सिगरेट के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े थे। अब तुकाराम मुंडे ने कहा है कि यदि भेजे गए नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो पहले चरण में अभिनेताओं पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

क्या जुर्माना लगने के बाद भी हो सकती है कार्रवाई?

विज्ञापन

एएनआई से बात करते हुए महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने कहा,

  • खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ एफडीए द्वारा की गई कार्रवाई का असर दिखना चाहिए।
  • हम इस पर नजर रख रहे थे और इसकी जांच कर रहे थे। आप कह सकते हैं कि इसमें थोड़ी देर हुई है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।
  • हम काम कर रहे हैं और इसका असर जरूर दिखना चाहिए। ऐसे सभी झूठे और भ्रामक विज्ञापनों के लिए नियम हैं।
  • कोई भी भ्रामक विज्ञापन नहीं बनाया जा सकता है। इन पर प्रतिबंध हैं और ये मना हैं। कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 
  • पहले चरण में 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।
  • अगर हम फिर भी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो FSSAI अधिनियम के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या अभिनेताओं ने किया निमयों का उल्लंघन? 
महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहले बॉलीवुड अभिनेताओं शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को एक इलायची ब्रांड के विज्ञापन के लिए नोटिस जारी किए थे। प्रशासन का कहना था कि यह विज्ञापन खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और इसके संशोधित नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकता है। यह नोटिस शुक्रवार यानी 14 अगस्त को जारी किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें