'आवारापन-2 में इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
कितनी हुई फिल्म की कुल कमाई?
फिल्म 'आवारापन 2' ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 96.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 116.02 करोड़ कमा चुकी है। इसके साथ यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
दूसरी तरफ इस फिल्म के साथ रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अब तक पांच दिनों में मात्र 35 करोड़ रुपये का ही ग्रॉस कलेक्शन किया है।
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी?
फिल्म ‘आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कास्ट में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। इसकी कहानी 2007 में रिलीज हुई फिल्म के पहले भाग से ही आगे बढ़ती है।
जहां पहली फिल्म में शिवम का मकसद रीमा को आजाद कराना था। वहीं इसके दूसरे भाग में इमरान, आलिया नाम की बच्ची को ह्यूमन ट्रैफिकिंग से बचाने की कोशिश करता है।