महादेव की भक्ति में हुईं लीन
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। माथे पर चंदन लगाए दिख रही हैं। उनके गले में पुष्प माला है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं। सत्यम शिवम् सुंदरम्'। उन्होंने हैशटैग में महाकुंभ और प्रयागराज लिखा है।