फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ye Prayagraj Hai Song: छह साल पहले ही लिख गया था महाकुंभ का यह वायरल गाना, जानिए किसने लिखा?

Wed, 12 Feb 2025 02:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ye Prayagraj Hai Song: इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और देश-दुनिया से लोग यहां आकर त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच एक गाना 'ये प्रयागराज है' जमकर वायरल हो रहा है। जानते हैं इसे किसने लिखा है?
विज्ञापन
फिल्म प्रयागराज, राजेश पांडेय - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु अपना अनुभव तस्वीरों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। महाकुंभ की भव्यता और दिव्य अनुभव को बताते हुए जितनी रील बन रही हैं, उनमें ज्यादातर एक गाना भी सुनाई दे रहा है और वो गाना है 'ये प्रयागराज है'। प्रयागराज की महिमा बताने वाला यह गाना करीब छह साल पहले ही लिखा जा चुका था। इसे किसने लिखा? चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

इस भोजपुरी गीतकार ने लिखा है गाना
इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब शॉर्ट...हर जगह प्रयागराज की रील्स तैर रही हैं। और इनके साथ गाना चल रहा है 'प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे, आर्य का आगाज है, ये पावन संगम की धरती, ये प्रयागराज है... ये प्रयागराज है...'।  इस गाने को आलोक कुमार ने गाया है। इसके सिंगर का नाम तो पता ही होगा, लेकिन इसे जिसने लिखा है उनका नाम है राजेश कुमार पांडेय। राजेश पांडेय भोजपुरी गीतकार हैं। यह गाना फिल्म 'प्रयागराज' का है। इस फिल्म में रविन्द अकेला कल्लू ने लीड रोल किया है। 

'सोचा नहीं था इतनी लोकप्रियता मिलेगी'
राजेश कुमार पांडेय ने यह गाना करीब छह साल पहले लिखा था। राजेश पांडेय के मुताबिक, जिन दिनों यह गाना लिखा गया, तभी शहर का नाम इलाहबाद से बदलकर प्रयागराज किया गया। तब भी कुंभ का आयोजन हुआ था। ऐसे में यह ध्यान रहा कि आने वाले समय में यह शहर अपने परिवर्तित नाम प्रयागराज के नाम से लोकप्रिय होगा'। इस गाने की लोकप्रियता पर उनका कहना है कि उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि इस कदर प्यार मिलेगा। और अब जो खुशी महसूस हो रही है, वह बताई नहीं जा सकती।
विज्ञापन

कौन हैं राजेश पांडेय?
राजेश कुमार पांडेय ने यह गाना प्रयागराज के पौराणिक महत्व और महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए लिखा। राजेश पांडेय मूल रूप से बिहार के छपरा से ताल्लुक रखते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव से पूरी की और फिर कोलकाता से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शुरुआत से ही लेखन में रुचि रही। कुछ समय एक प्राइवेट नौकरी के बाद मुंबई चले गए। वे करीब 15 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे सिर्फ गाने ही नहीं लिखते, बल्कि फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग भी लिखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें