फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andaz Apna Apna: बड़े पर्दे पर फिर से लोगों को हंसाने आ रही 'अंदाज अपना-अपना', जानें कब टीजर होगा रिलीज

Wed, 12 Feb 2025 02:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andaz Apna Apna: 'अंदाज अपना अपना' एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म का लुत्फ अब जल्द ही लोग बड़े पर्दे पर उठा सकेंगे।
विज्ञापन
अंदाज अपना-अपना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबर्दस्त कॉमेडी और शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को अब अप्रैल 2025 में दोबारा बड़े पर्दे पर लोग देख सकेंगे।  

विज्ञापन

लोगों में दिखा जबर्दस्त उत्साह

फिल्म की री-रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म का टीजर कल रिलीज किया जाएगा। फैंस और सिनेमा प्रेमी इस खबर से काफी खुश हैं और अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह फिल्म हर सिनेमा प्रेमी की यादों का हिस्सा है। यह एक कॅल्ट क्लासिक फिल्म है और इसे सिनेमाघरों में फिर से देखना एक बेहतरीन अनुभव होगा।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "अब बॉलीवुड में फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का ट्रेंड बढ़ रहा है। यह वह फिल्म है जो सबसे ज्यादा दिल छूने वाली होगी।"
Mahesh Babu: महेश बाबू के लिए बोलीं शिल्पा शिरोडकर, 'दो बार वर्कआउट करते हैं, उन्हें पार्टी करना पसंद नहीं'

विज्ञापन

दर्शकों को मिलेगा बेहतरीन सिनेमाई अनुभव

फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने इसे 4K में रिस्टोर और रिमास्टर कर दिया है। साथ ही, इसका साउंड भी डॉल्बी 5.1 में अपग्रेड किया गया है। इससे दर्शकों को एक नया और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिलेगा।
Thandel: ‘तंडेल’ की सफलता का मनेगा एक और जश्न, फिल्म से खास कनेक्शन रखने वाले श्रीकाकुलम में होगा इवेंट


रिलीज के समय फ्लॉप रही थी फिल्म

'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेडी फिल्म है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे साल गुजरते गए, यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी केमिस्ट्री को याद किया जाता है। फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल  और शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म के संवाद जैसे 'गलती से मिस्टेक हो गया' और "क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा, आंखें निकाल के गोटियां खेलती हूं मैं' आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं और ये पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें