ओटीटी पर देखिए भोलेनाथ पर बनीं फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
आज ओटीटी के साथ मनाए महाशिवरात्रि। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार के अलावा कई प्लेटफॉर्म पर आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के चमत्कारों को बॉलीवुड फिल्मों में बखूबी देख सकते हैं। इस लिस्ट में ओएमजी 2, भोला से लेकर कई फिल्में शामिल हैं। भारतीय सिनेमा लंबे समय से शिव की अद्भुत कथाओं को दिखाता आया है। उनकी दिव्य ऊर्जा से प्रेरणा लेकर मनोरंजक कथाए, जो पौराणिक कथाओं को सिनेमाई चमक के साथ मिलाती हैं।
भोला
- फोटो : सोशल मीडिया
भोला - अमेजन प्राइम वीडियो
भोला हर मोड़ पर भगवान शिव से गहरी प्रेरणा लेता है। अजय देवगन के किरदार का नाम भोला, जो भोलेनाथ की याद दिलाता है। भोला तमिल फिल्म कैथी (2019) की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशक अजय देवगन ने किया है। हालांकि, फिल्म में अजय ने भोलेनाथ का किरदार नहीं निभाया है, लेकिन फिल्म में अजय को देखकर भोलेनाथ की झलक साफ दिखाई देती है। उनकी लुक बिल्कुल भोलेनाथ को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव
'ब्रह्मास्त्र: भाग एक' पौराणिक कथाओं को आधुनिक दुनिया के साथ जोड़ती है, जो भाग्य, शक्ति और प्रेम की एक महाकाव्य कहानी को दर्शाती है। यह फिल्म मुंबई के एक युवा डीजे शिवा पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा कई बॉलीवुड और साउथ के कलाकार नजर आए।
यह भी पढ़ें:
Don 3 Update: इस साल शुरू होगी रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग? फरहान अख्तर ने की पुष्टि
हर हर महादेव – ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी 2 - नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार
ओएमजी 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। ओएमजी यानी ओह माय गॉड। ओएमजी ने आस्था और नास्तिकता पर अपने अपरंपरागत दृष्टिकोण के लिए चर्चाए बटोरीं। इसके सीक्वल, OMG 2 ने कथा को और आगे बढ़ाया, जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान शिव के सार को मूर्त रूप से निभाया। पंकज त्रिपाठी ने एक समर्पित शिव भक्त कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाई।