फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन डायरीज में सिंगर मैडोना ने किया खुलासा, कोविड 19 को टक्कर दे सकता है उनका ब्लड प्रोटीन

Sat, 02 May 2020 07:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैडोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मशहूर पॉप सिंगर मैडोना (Madonna) का Covid-19 एंटीबॉडीज टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैडोना ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी है। मैडोना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'मैंने टेस्ट करवाया और पता चला कि मुझमें एंटीबॉडीज हैं। इसलिए कल मैं कार में एक लॉन्ग ड्राइव पर निकलने वाली हूं और मैं खिड़कियां नीचे कर लूंगी और मैं Covid-19 की हवा में सांस लेने वाली हूं। हां मुझे उम्मीद है सूरज चमचमा रहा है।'

विज्ञापन


आपको बता दें एंटीबॉडी टेस्ट के जरिए ये तय किया जाता है कि कोई व्यक्ति कोविड-19 के संपर्क में है या नहीं। हालांकि एंटीबॉडी, इम्यूनिटी के बराबर मानी जाएगी या नहीं अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें अभी तक अमेरिकी टीवी होस्ट एंडी कोहेन, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम कर चुकीं अभिनेत्री इंदिरा वर्मा, जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'क्वांटम ऑफ सोलेस' में काम कर चुकीं ओल्गा कुरिलेंको की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ओल्गा से पहले टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी भी कोरोना के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि दोनों अब ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें