फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर ऐसे किया याद, साझा किया पुराना संगीत

Fri, 01 May 2020 10:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मन्ना डे भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने और संगीत दिए
  • लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में याद किया
विज्ञापन
Lata Mangeshkar, Manna Dey - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार और गायक मन्ना डे का एक मई को जन्मदिन होता है। मन्ना डे साहब भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने और संगीत दिए। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कभी का मिटने वाली छाप छोड़ी। शुक्रवार को उनका 101वां जन्मदिन था। इस मौके पर संगीत से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें याद किया। इनमें से एक मशहूर और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी हैं।

विज्ञापन


लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में याद किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर मन्ना डे की आवाज में शास्त्रीय संगीत से जुड़ा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में लगा मंगेशकर और मन्ना डे की ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर नजर आ रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड में मन्ना डे और लता मंगेशकर शास्त्रीय संगीत गा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए लता मंगेशकर ने मन्ना को याद किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज महान गायक और शास्त्रीय संगीत के उपासक मन्ना डे साहब की 101वीं जयंती है। मैं उनकी याद में विनम्र अभिवादन करती हूं'। 
 

मन्ना डे साहब के लिए लगा मंगेशकर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस और मन्ना डे के गानों को पसंद करते वाले दर्शक उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि मन्ना डे और लता मंगेशकर ने एक साथ 100 से ज्यादा गाने गाए थे। बतौर पार्श्व गायक मन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1943 में आई फिल्म 'तमन्ना' से की थी।  
विज्ञापन


इसमें संगीत कृष्ण चंद्र डे ने दिया था। सुरैया के साथ गाया गया मन्ना डे का गीत काफी हिट रहा था। मन्ना डे ने हिन्दी के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, कन्नड और असमिया भाषा में भी गीत गाए थे। मन्ना डे ने सभी संगीतकारों के लिए कभी शास्त्रीय, कभी रूमानी, कभी हल्के फुल्के, कभी भजन तो कभी पाश्चात्य धुनों वाले गाने भी गाए, ऐसे में उन्हें हरफनमौला गायक भी कहा जाता था।
विज्ञापन


पढ़ें: बाइस्कोप: राजेश खन्ना ने मस्ती में मांगी लाखों की रकम, निर्माता ने उनके सामने लगा दिया नोटों का ढेर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें