फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे परदे पर लौटीं माधुरी दीक्षित, बोलीं, गिनती से ज्यादा कुछ नहीं है उम्र

Tue, 28 May 2019 03:21 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dance Deewane Season 2 - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
"सारी जिंदगी मैंने यही माना है कि उम्र बस एक गिनती है, अपने दिल की इच्छाएं पूरी करने के लिए जुनून की ज़रूरत है।" ये कहना है हिंदी सिनेमा की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का। एक बार फिर माधुरी एक डांस रियेलिटी को शो जज करती नज़र आने वाली हैं। यह रियेलिटी शो है डांस दीवाने जिसका दूसरा सीजन यहां मुंबई में लॉन्च किया गया। माधुरी के के साथ इस शो को निर्देशक शशांक खेतान और तुषार कालिया भी जज करेंगे। 
विज्ञापन


शो को दोबारा जज करने पर माधुरी बहुत खुश हैं, वह कहती हैं, "मैं खुद डांस की दीवानी हूं इसीलिए यह शो मेरे लिए बहुत खास है। इस शो के पहले सीजन ने मुझे और अधिक प्रतिभाओं को देखने के लिए प्रेरित और उत्सुक कर दिया है। मैं जज की कुर्सी पर दोबारा बैठने को लेकर बहुत खुश हूं। उम्र को मात देने वाले इस शो का कॉन्सेप्ट मुझे हरदम प्रेरित करता है। तीन अलग अलग पीढ़ियों को एक साथ परफॉर्म करते देखना बहुत ही खुशनुमा अनुभव है।”

माधुरी के अलावा शो को जज कर रहे शशांक खेतान और तुषार कालिया भी बहुत उत्साहित हैं। बदरीनाथ की दुल्हनिया और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके शशांक कहते हैं, "मैं इस शो का हिस्सा होने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं। ऐसे कॉन्सेप्ट के साथ इस शो ने मुझे बहुत कुछ सीखना का मौका दिया है।” डांस दीवाने तीन अलग अलग पीढ़ियों का एक साथ कंपटीशन कराता है जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें