फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने की एक नई शुरूआत, देवर ने कहा, बहुत बहुत धन्यवाद

Tue, 28 May 2019 01:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kudiye Ni - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
दर्शकों के फेवरेट कलाकार आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी नई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। इन्हीं खबरों के बीच एक और खबर है जो उनकी पत्नी को लेकर है। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप जो काफी समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहीं थीं, अब बिलकुल ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने एक नई शुरूआत की है। ताहिरा की यह नई शुरूआत निर्देशन से जुड़ी है। ' कुड़िए नी' नामक म्यूजिक वीडियो का निर्देशन कर ताहिरा ने फिर से काम काज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं इस गाने के साथ ताहिरा के देवर अपारशक्ति खुराना ने भी अपने सिंगिंग और म्यूजिक करियर की शुरूआत इस गाने को गाकर की है। अपने सिंगिंग करियर की शुरूआत कर अपारशक्ति बहुत उत्साहित हैं। वह कहते हैं, "यह गाना बिना भूषण कुमार सर और कुछ अहम लोगों के बिना पूरा नहीं हो पाता। मैं बहुत खुश हूं कि इन सब लोगों ने मेरे सपने को पूरा किया। साथ ही साथ मैं अपनी भाभी ताहिरा कश्यप को इस गाने का निर्देशन करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।" अपारशक्ति ने ये गाना नीति मोहन के साथ गाया है। गाने की धुन भी उन्होंने खुद ही बनाई है।

बता दें कि इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में अपारशक्ति खुराना के साथ सरगुन मेहता भी हैं जो अपनी पंजाबी फिल्मों को लेकर काफी मशहूर हैं। फिल्म दंगल से मशहूर हुए अपारशक्ति इन दिनों तीन तीन फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। पहली है जबरिया जोड़ी जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा के साथ हैं। दूसरी है स्ट्रीट डांसर जिसमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही अहम भूमिकाओं में हैं। इसके बाद वह एक और फिल्म है जिसका नाम है कानपुर, जिसमें उनके साथ विजय राज और दिव्येंदु शर्मा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें