फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग एंजॉय किया कैंडल लाइट डिनर, मालदीव से शेयर कीं बेहद रोमांटिक तस्वीरें

Fri, 02 Apr 2021 02:20 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

कोरोना काल में बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर मालदीव में समर एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया जाता है। वहीं अब माधुरी दीक्षित भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती, उनकी स्माइल और एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। वो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं। फिल्मों में तो वो हसीन दिखती ही हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी वो काफी सुंदर हैं। माधुरी इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अभिनेत्री इस ट्रिप पर अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ गई हैं और इस टूर की तस्वीर को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene
श्रीराम नेने ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में माधुरी और नेने दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैंडल लाइट डिनर का मजा ले रहे हैं। फैंस के दोनों की कैंडिल लाइट डिनर डेट पसंद आ गई। इसलिए कुछ ही समय में फोटो पर ढेर सारे लाइक आ गए। दोनों की जोड़ी काफी जम रही है।

विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene
फोटो शेयर करते हुए नेने ने मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है 'प्यार और जिंदगी के नाम ये जाम।' वहीं, माधुरी ने भी फोटो शेयर की है और इस पर कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'चियर्स टू ऑल।' माधुरी इस तस्वीर में काफी सिंपल नजर आ रही हैं। सादगी में बेहद सुंदर लग रही हैं।

4 of 6
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @drneneofficial

इससे पहले भी माधुरी और श्रीराम ने ट्रिप से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बुधवार को श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम पर  पत्नी माधुरी के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि 'इस बेहद खूबसूरत जगह पर आज दूसरा दिन।'

विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @drneneofficia
माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खाली समय में ब्यूटी टिप्स को लेकर कई सारी चीजें अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। आए दिन वो मेकअप को लेकर कोई न कोई घरेलू नुस्खे वाले वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने हर दिन किए जाने वाले अपने रूटीन मेकअप को शेयर किया था। इसके लिए कई सारे टिप्स और ट्रिक्स अपने इस वीडियो क्लिप के जरिए बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @drneneofficial
माधुरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस डांस दीवाने शो की जज हैं। उनके साथ धर्मेश, तुषार कालिया शो को जज कर रहे हैं। वहीं राघव जुयाल शो को होस्ट कर रहे हैं। शो 27 फरवरी से शुरू हुआ था। शो के कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें