फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने शेयर की सलमान और शाहरुख संग तस्वीर, फैंस बोले-सारे लेजेंड्स एक ही फ्रेम में

Sat, 28 May 2022 12:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस जश्न में बॉलीवुड के बड़े सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री माधुरी भी पति श्रीराम नेने के साथ पार्टी में पहुंची थीं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित, सलमान, शाहरुख, श्री राम नेने, गौरी खान - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर शानदार सेलिब्रेशन किया था। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारें शामिल हुए और रंग जमा दिया। करण के इस जबरदस्त बर्थडे बैश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सेलेब्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब इसी क्रम में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने भी आए नजर
माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम से करण के जन्मदिन पार्टी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके साथ पति श्रीराम नेने, बॉलीवुड के दबंग खान, शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, बात करने के लिए बहुत कुछ है, है न?। माधुरी के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखने के बाद एक प्रशंसक ने लिखा, सारे लेजेंड्स एक ही फ्रेम में। इसी तरह से दूसरे फैन ने भी लिखा, आह अब तक की सबसे अच्छी तस्वीर। इसके अलावा बाकी यूजर्स को भी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

करण की पार्टी में सितारों का मेला
करण के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस पार्टी में फिल्म जगत के कई बड़े सितारें जैसे रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया, जान्हवी कपूर, काजोल, मलाइका, करीना, अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता। बेधड़क फिल्म की स्टारकास्ट में शनाया कपूर, गुरफतेह पीरजादा, लक्ष्य आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें