फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modern Love- Mumbai: यूएई में सीरीज का दूसरा एपिसोड नहीं देख पा रहे दर्शक, क्या एलजीबीटीक्यू कंटेंट है वजह?

Fri, 27 May 2022 10:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सामने आ रही खबर के मुताबिक छह एपिसोड वाली इस सीरीज का दूसरा एपिसोड  संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में उपलब्ध ही नहीं है।

विज्ञापन
मॉडर्न लव मुंबई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज मॉडर्न लव: मुंबई का प्रीमियर हुआ था। 13 मई को रिलीज हुई इस सीरीज में छह प्रेम कहानियां दिखाई गई है। इन्हीं छह कहानियों में से एक बाई में एक समलैंगिक जोड़े की एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह कहानी प्रतीक गांधी, रणवीर बरार और तनुजा के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। हालांकि, हाल ही में सामने आ रही खबर के मुताबिक छह एपिसोड वाली इस सीरीज का दूसरा एपिसोड  संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में उपलब्ध ही नहीं है।

विज्ञापन

कई दर्शकों ने इस अनुपस्थिति की सूचना दी है। सीरीज के दूसरे एपिसोड के यू अचानक गायब होने से अनुमान लगाया है कि यह एलजीबीटीक्यू रोमांस के चित्रण के खिलाफ देश के सख्त नियम के कारण हो सकता है। भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में, यह एपिसोड रात रानी और मुंबई ड्रैगन नामक एपिसोड के बीच में है। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात में प्राइम वीडियो के ग्राहकों का कहना है कि शो में केवल पांच एपिसोड हैं और बाई देखने के लिए उपलब्ध नहीं है।

इस बारे में शिकायत करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट कर बताया कि  मॉडर्न लव: मुंबई का दूसरा एपिसोड यूएई में उपलब्ध नहीं है। एक ट्विटर यूजर ने तो यह तक कह दिया कि मेड इन हेवन, एक अन्य शो जिसमें एक समलैंगिक नायक है भी देश में उपलब्ध नहीं था। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित बाई, मंजर (प्रतीक गांधी) और राजवीर (रणवीर बरार) की प्रेम कहानी और कैसे मंजर ने अपनी बाई यानी दादी (तनुजा) से अपनी असलियत को छुपाता है, पर केंद्रित है। 

 

विज्ञापन

इस सीरीज में एलजीबीटीक्यू समुदाय और समलैंगिक रोमांस के संवेदनशील चित्रण के लिए एपिसोड की सराहना की गई है। यह पहली बार नहीं है जब यूएई में समलैंगिक रोमांस वाली फिल्मों पर रोक लगा हो। इससे पहले साल 2020 में देश ने आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार-स्टारर शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की रिलीज़ पर रोक लगा दी, जिसे भारत की पहली समलैंगिक रोमांटिक कॉमेडी के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें