माधुरी दीक्षित, सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बायोपिक के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए सरोज खान की बेटी सुकैना से सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा- टीम ने मुझे बताया है कि जैसे ही वह एक्टर्स को शॉर्टलिस्ट करेंगे, वो हमारे परिवार को इसके बारे में जरूर बताएंगे। सही एक्ट्रेस को कास्ट करना एक मुश्किल काम है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक कुछ भी फाइनल किया है।