माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
- फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी के पति ने भी की प्यार भरी पोस्ट
माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने भी कल यानी गुरुवार को एक्ट्रेस के जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। अपनी और माधुरी की तस्वीरें साझा कीं और एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। वह लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे, आपने हमारी जिंदगी को रोशन किया है। हमारी जिंदगी में हर चीज को बेहतर बनाया है। मैं आपको फिर से चुनूंगा। हमें दिए गए प्यार, हंसी के लिए शुक्रिया। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।’