फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vibe Song: गुरु रंधावा का नया गाना 'VIBE' रिलीज, शनाया और मोंटाना ने किया हिप-हॉप

Fri, 16 May 2025 03:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vibe Song Out: गुरु रंधावा और फ्रेंच मोंटाना का शानदार गाना 'वाइब' आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में साथ नजर आईं एक्ट्रेस शनाया कपूर...
 
विज्ञापन
vibe गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु रंधावा और फ्रेंच मोंटाना का नया गाना 'वाइब' रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए शनाया कपूर ने अपना डेब्यू किया है। वह पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। शनाया ने इस वीडियो की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन

 

गाने को लेकर एक्साइटेड शनाया कपूर 
शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर वाइब गाने का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरा दिल इस ट्रैक में है। मेरा पहला वैश्विक सहयोग - वाइब अब रिलीज हो गया है।'


 

गुरु रंघावा का पोस्ट
vibe गाने को लेकर सिंगर गुरु रंधावा ने भी पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, 'वाइब के साथ फ्रेंच मोंटाना और शनाया कपूर- गाना रिलीज हो गया है।'

विज्ञापन

क्या खास है इस गाने vibe में
"वाइब" गाना आज रिलीज हो चुका है, जिसमें गुरु रंधावा, फ्रेंच मोंटाना और शनाया कपूर साथ नजर आ रहे हैं। यह गाना पंजाबी और ग्लोबल म्यूजिक का शानदार मिश्रण है, जो सुनने में बहुत मजेदार है। लास वेगास में शूट किया गया म्यूजिक वीडियो चमक-दमक से भरा है, जिसमें शानदार कारें, रंग-बिरंगी लाइट्स और वेगास का मशहूर स्फीयर दिखता है। शनाया कपूर ने इस वीडियो से म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा है और वो अपने डांस और स्टाइल से सबका ध्यान खींच रही हैं। फ्रेंच मोंटाना ने भी सबको चौंका दिया है। वो न सिर्फ अपने रैप से धूम मचा रहे हैं, बल्कि पंजाबी गाने और भांगड़ा डांस भी कर रहे हैं, जो वीडियो को और मजेदार बना रहा है। जेएसएल और डीजे शैडो ने इस गाने का म्यूजिक बनाया है, जिसमें शानदार बीट्स और मजेदार धुन है। 

यह भी पढ़ें: Thug life Trailer: 'ठग लाइफ' के नए पोस्टर के साथ सामने आई इसके ट्रेलर की जानकारी, जानिए किस दिन सकेंगे झलक..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें