फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kpoor: अवॉर्ड शो में 'एक दो तीन' पर जमकर नाचीं माधुरी, फैंस ही नहीं अनिल कपूर भी हुए दीवाने

Mon, 17 Apr 2023 07:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माधुरी दीक्षित रविवार को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही है। इस अवॉर्ड शो में माधुरी ने अपनी फिल्म तेजाब के फेमस गाने पर भी डांस किया।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की आइकोनिक फिल्म 'तेजाब' का गाना 'एक दो तीन' हर किसी ने सुना है। साल 1988 में आई इस फिल्म का यह गाना काफी फेमस हुआ था, उस वक्त यह हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ था। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक अवॉर्ड शो में इस गाने पर डांस किया। जिसे देखकर हर कोई झूम उठा, यहां तक कि अभिनेता अनिल कपूर भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। यहां माधुरी को 'टाइमलेस आइकॉन' के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

इस इवेंट के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किए गए हैं। जिसमें माधुरी पीच कलर के गाउन पहन हुए स्टेज पर अवॉर्ड लेती दिखाई दी। माधुरी के डांस पर जमकर तालियां बजी। अनिल कपूर भी एक बार फिर उनके दीवाने बन गए। इतना ही नहीं माधुरी का डांस देखकर अनिल खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर उनकी तारीफ करने के लिए भी पहुंच गए।

माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
वहीं, अवॉर्ड की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "असफलता हमेशा एक शिक्षक होती है और अगर आप आगे नहीं बढ़ते हैं, अगर आप लीक से हटकर नहीं सोचते हैं, अगर आप जोखिम नहीं उठाते हैं...अगर आप वो नहीं करते हैं जो आप सोचते हैं आपका कम्फर्ट जोन है, मुझे लगता है कि एक कलाकार और एक इंसान के रूप में आपका सफलता पाना मुश्किल है, मैंने इसे सीखा और हमेशा अपनी लाइफ में जोखिम उठाए। इसमें मेरे पेरेंट्स ने मुझे बहुत सपोर्ट किया'।

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित का डांस देख अनिल कपूर भी उनकी तारीफ किए बगैर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने माधुरी के साथ 30 से ज्यादा फिल्में की हैं और आजकल के स्टार एक दो फिल्में साथ करके कहते हैं कि बस बहुत हो गया। उन्हें मैं यही कहना चाहूंगा कि जितनी हो सके उतनी फिल्में साथ करें। मैं तो अभी भी माधुरी के साथ काम करना चाहता हूं और अभी किया भी था।

यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' में कैसा होगा पूजा हेगड़े का किरदार? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें