फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit-Sridevi: माधुरी ने साझा किया नब्बे के दशक का किस्सा, कहा-'श्रीदेवी और मैं एक सेट पर होकर भी...'

Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माधुरी दीक्षित नब्बे के दशक में बहुत ही प्रसिद्धि अभिनेत्री रहीं। इसी दौरान उनकी और श्रीदेवी की राइवलरी की अफवाह भी उड़ती थी। हाल ही में माधुरी ने श्रीदेवी के बारे में ऐसी बातें कहीं जिससे साफ हो गया कि उनके बीच राइवलरी थी या नहीं। 
 
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित नब्बे के दशक की ऐसी अभिनेत्रियां रहीं, जिनके नाम पर फिल्में हिट हो जाया करती थीं। दोनों की अपनी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रही। उस समय इन दोनों के बीच की राइवलरी की बात भी खूब सुनने को मिलती रही। अब इस बारे में माधुरी ने खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने श्रीदेवी के प्रति अपना प्यार और सम्मान भी जाहिर किया। 

विज्ञापन

श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
माधुरी ने की श्रीदेवी की तारीफ 
हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की खूब तारीफ की। माधुरी ने कहा, 'मैं और श्रीदेवी एक दूसरे का बहुत सम्मान करते रहे। मैं तो बतौर कलाकार उनकी बहुत इज्जत करती हूं। उन्होंने कई भाषाओं में काम किया, साथ ही हर भाषा की फिल्मों में श्रीदेवी जी को सफलता मिली। वह मेरे प्रति बहुत ही अच्छा रवैया रखती थीं।' 

कभी बात करने का मौका नहीं मिला 
माधुरी ने श्रीदेवी और बोनी कपूर की बतौर निर्माता एक फिल्म 'पुकार' की थी। इसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म और श्रीदेवी से अपने रिश्ते के बारे में माधुरी कहती हैं कि फिल्म के सेट पर वह अपने रोल पर ध्यान देती थी, वहीं श्रीदेवी जी प्रोडक्शन का काम संभालतीं। ऐसे में इन दोनों को साथ बैठकर बात करने का मौका कम ही मिला। माधुरी बताती हैं, 'हमें फिल्म की शूटिंग के दौरान ज्यादा बात करने का मौका नहीं मिला।' इस फिल्म के बाद माधुरी अमेरिका चली गईं, क्योंकि उनकी डॉक्टर राम नेने से शादी हो गई थी। 
 
विज्ञापन

धमाल 4 में नजर आ सकती हैं
दिवाली पर माधुरी दीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। हाल ही में एक खबर और आई है कि माधुरी दीक्षित फिल्म 'धमाल 4' में भी नजर आ सकती हैं। 
Madhuri Dixit: ‘एक दो तीन’ गाने को सुनकर हवा में उड़ाई शर्ट, माधुरी ने साझा किया दिलचस्प किस्सा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें