मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। हाल ही में मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर ये नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में नील नितिन मुकेश का फर्स्ट लिक दिखाया गया है। नील नितिन मुकेश इसमें हू-ब-हू संजय गांधी की तरह दिख रहे हैं। इसके साथ ही पोस्टर में इंदिरा गांधी की भूमिका में सुप्रिया विनोद भी एक दम इंदिरा गांधी की तरह नजर आ रही हैं।
48 साल के फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने ये फिल्म 'पिंक' फेम कीर्ति कुल्हारी के साथ बनाई है। फिल्म 'पिंक' में भी कीर्ति के काम की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म के पहले पोस्टर में कीर्ति इंटेंस लुक देती नजर आ रही थी। वहीं इस पोस्टर में नील नितिन मुकेश और सुप्रिया विनोद का फर्स्ट लुक गजब ढा रहा है।
यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
Here's @NeilNMukesh 's look from #InduSarkar. Trailer out on 16th June, film releases on 28 July 2017. pic.twitter.com/tKZ87zdv5T
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) June 14, 2017