फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhur Bhandarkar: 45 किलो का भारी-भरकम स्टीडीकैम पहने नजर आए मधुर भंडारकर, 'द वाइव्स' को लेकर किया पोस्ट

Tue, 16 Sep 2025 04:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Wives: बॉलीवुड निर्देशन मधुर भंडारकर अपनी आगामी फिल्म 'द वाइव्स' लेकर आ रहे हैं। इसी फिल्म को लेकर मधुर ने आज एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। 
विज्ञापन
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम@imbhandarkar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘फैशन’, ‘चांदनी बार’, ‘हीरोइन’ और ‘पेज 3’ जैसी फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके मधुर भंडारकर अपने दमदार निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिल्में लोगों के मनोरंजन के साथ ही सामाजिक मैसेज का भी काम करती हैं। अपनी नई फिल्म 'द वाइव्स' को लेकर मधुर भंडारकर ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

 

मधुर भंडारकर का पोस्ट
'द वाइब्स' में मधुर बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को दिखाएंगे। उनकी फिल्म ‘द वाइव्स’ बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस महिलाओं के पीछे छिपी अनकही सच्चाई को लोगों के सामने लाएगी। मधुर ने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'फिल्म 'द वाइव्स' मेरा 16वां प्रोजेक्ट है, लेकिन यह पहली बार है, जब मैंने 45 किलो का भारी-भरकम स्टीडीकैम पहना है। मुझे उन प्रतिभाशाली ऑपरेटरों के लिए बहुत सराहना मिली है, जो उन जबरदस्त पीछा और एक्शन दृश्यों को बखूबी कैद करते हैं। उन पेशेवरों को सलाम जो इन फिल्मी दृश्यों को सहज बना देते हैं।'
विज्ञापन

'द वाइव्स' के बारे में
फिल्म 'द वाइव्स' की घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी। ‘द वाइव्स’ में सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी एक झलक आज मधुर की पोस्ट में भी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: Ananya Panday: शॉर्ट शाइनिंग ड्रेस में अनन्या पांडे ने दिए किलर पोज, सेलेब्स ने लुटाया प्यार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें