क्लासिक फिल्म 'मधुमति' की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। 60 साल पहले यह फिल्म बनी थी, जिसे मुंबई पेडर रोड के सिनेमा हॉल में 31 जनवरी, शाम 6 बजे से दिखाया जाएगा। फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर लाने का निर्णय, पूर्व फिल्म डायरेक्टर विमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य का है। रिंकी रॉय ने बताया कि मुझे फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर लाने का आइडिया विमल रॉय मेमोरियल अवार्ड के एक भाषण से मिली।
बता दें कि 'मधुमति' फिल्म 60 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में शुमार थी। फिल्म 16 सितंबर 1958 को आई थी। फिल्म में दिलीप कुमार और वेजयंतीमाला लीड रोड में थी। फिल्म को विमल रॉय ने डायरेक्ट किया था और इसके म्यूजिक डायरेक्टर सलिल चौधरी थे। फिल्म को 'फिल्म फेयर अवार्ड' से नवाजा जा चुका है। दरअसल फिल्म दर्शकों को उस समय काफी पसंद आई थी और इसके चर्चे भी उस समय जोरो पर थे।
रिंकी रॉय बुक राइटर है और कई डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए रिंकी कहती हैं, जब मैंने फिल्म को दिखाने का निर्णय लिया, तो मैं यह भी देखना चाहती थी कि कितने लोगों को इसमें रूचि है। इसके लिए मैंने रजिस्टर पर उनके नाम लिए, मैं यह जानकर हैरान हो गई कि अभी भी कई लोग हैं, जो फिल्म को देखना चाहते हैं।