विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद लगता है प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' टूट जाएगी। खबरें हैं कि मधु मंटेना इस प्रोडक्शन कंपनी से अलग हो रहे हैं।
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार प्रोडक्शन कंपनी के मालिकों में से एक मधु मंटेना कंपनी से अपने रास्ते अलग करने जा रहे हैं। मधु ने बाकी तीनों के साथ मिलकर 2011 में इस कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर 'क्वीन' और 'मसान' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विकास बहल पर अपनी महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें 'फैंटम फिल्म्स' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब मधु के इस कंपनी से अलग होने के बाद इसमें केवल अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी बचते हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों कंपनी को चालू रखते हैं या 'फैंटम्स फिल्म्स' बंद हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे के बाद FIR वाली कविता कौशिक ने दिया सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बड़ा बयान