फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Made In Heaven Season 2: 'मेड इन हेवेन सीजन 2' में हुई मोना सिंह की एंट्री, OTT पर इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में शहर में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों के ठाट-बाट को खूबसूरती से दिखाया गया है।
विज्ञापन
मेड इन हेवेन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय वेब सीरीज 'मेड इन हेवेन' का पहला सीजन 2019 में प्रीमियर हुआ था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अब फैंस को सीजन 2 के अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। इस महीने की शुरुआत में इस बहुचर्चित शो की निर्माता जोया अख्तर ने दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की थी। अब लेटेस्ट अपडेट के अनुसार इस बात की घोषणा कर दी गई है कि यह सीरीज किस तारीख में रिलीज होगी।  
विज्ञापन

कब रिलीज होगी वेब सीरीज
इस सीरीज का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घायवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर ने किया है। वहीं इस सीरीज का प्रोडक्शन जोया के भाई और एक्टर फरहान अख्तर और रितेश सधवानी के एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने जोया और रीमा के टाइगर बेबी प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर किया है। तारीख की घोषणा करते हुए फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तारीख नोट कर लें...मेड इन हेवेन सीजन 2, 10 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर।'

कैसी है सीरीज
दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में शहर में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों के ठाट-बाट को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस सीरीज के लिए एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने खूब तारीफ पाई थी और अब इस बार उनके साथ नई एंट्री के तौर मोना सिंह और इश्वाक सिंह भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

शो के बारे में क्या बोलीं जोया अख्तर
इस बारे में जोया अख्तर और रीमा कागती ने कहा- हमारे दिलों में मेड इन हेवन के लिए खास जगह है, क्योंकि इसमें कई क्रिएटिव लोगों ने एक साथ काम किया है। यही इस सीरीज की इसकी सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसपर गर्व है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें