फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकर्स ने धर्मेंद्र की आवाज में रिलीज किया ‘इक्कीस’ का नया पोस्टर, फैंस को मिला बड़ा तोहफा

Mon, 24 Nov 2025 11:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Ikkis Poster With Dharmendra Picture And Voice: पिछले दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी थी। उनका इलाज घर पर चल रहा है। इसी बीच सोमवार को फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया। इसमें धर्मेंद्र की आवाज में फिल्म का चर्चित डायलॉग सुनने को मिला। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र ने भी एक अहम किरदार निभाया है। दिग्गज अभिनेता की सेहत पिछले दिनों बिगड़ गई थी। फैंस को अपने पसंदीदा कलाकार की चिंता होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार है। इसी बीच फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने धर्मेंद्र के फैंस को एक ताेहफा दिया है। उनकी आवाज में फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर रिलीज किया। इस फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं। 

धर्मेंद्र की आवाज में सुनाई दिया फिल्म का डायलॉग 

विज्ञापन

मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म ‘इक्कीस’ का जो नया पोस्टर रिलीज किया है, उसके बैकग्राउंड में धर्मेंद्र की आवाज सुनाई देती है। वह फिल्म का डायलॉग ‘मेरा बड़ा बेटा अरुण ये हमेशा इक्कीस का ही रहेगा।’ धर्मेंद्र की आवाज सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्ट इमोजी अपने पसंदीदा एक्टर के लिए शेयर किए हैं। 

 


ये खबर भी पढ़ें:  सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बाद पैप्स से नाराज दिखे रोहित शेट्टी, सामने आकर पूछ लिया ये सवाल
विज्ञापन

मेकर्स ने शेयर किया इमोशनल नोट 
इंस्टाग्राम पोस्ट पर मेकर्स ने पोस्टर शेयर करने के साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें लिखा, ‘पिता बेटों को पालते हैं। लेकिन महान लोग देश को आगे बढ़ाते हैं। धर्मेंद्र जी, एक 21 साल के सैनिक के पिता के रूप में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक इमोशनल पावरहाउस हैं। यह सदाबहार लेजेंड हमें एक दूसरे लीजेंड की कहानी सुनाएंगे।’   

क्या है फिल्म 'इक्कीस' की कहानी 
फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अरुण खेतरपाल के रोल में अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें