फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की एंट्री, इस फिल्म में अदा करेंगी लीड रोल

Tue, 21 Oct 2025 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shakti Shalini Announced: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' आज 21 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इसी के साथ इस यूनिवर्स की अगली फिल्म का आधिकारिक एलान रिलीज डेट के साथ किया गया है। इसमें अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स की 'सैयारा' में अनीत पड्डा ने लीड रोल अदा किया। इस फिल्म ने उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचा दिया है। अब उनकी एंट्री मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में हो गई है। दरअसल, आज मैडॉक की 'थामा' थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म के आखिर में मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया। फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल अदा करेंगी।

विज्ञापन


Movie Thamma Review: डर, रोमांस और कॉमेडी की उलझी हुई कहानी, जो आधे रास्ते में ही दम तोड़ देती है

अनीत ने कियारा आडवाणी को किया रिप्लेस
मैडॉक फिल्म्स ने 'थामा' की स्क्रीनिंग के दौरान 'शक्ति शालिनी' का आधिकारिक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट बताई है। साथ ही साफ कर दिया कि फिल्म में 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा लीड रोल करेंगी। पहली फिल्म में कियारा आडवाणी यह रोल अदा करने वाली थीं। मगर, अब अनीत की झोली में यह किरदार आ गिरा है। 
 

'शक्ति शालिनी' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'शक्ति शालिनी' अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अनाउंसमेंट वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। साझा किए गए वीडियो में 'या देवी सर्वभूतेषु' मंत्र सुनाई दे रहा है। इसके साथ स्क्रीन पर लिखा है, 'रक्षक, विध्वंसक, सभी की मां। आगे लिखा है, 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा। 
विज्ञापन

अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीत के फैंस ने जताई खुशी
'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा की एंट्री पर उनके फैंस काफी खुश हैं। नेटिजन्स अनीत को बधाई दे रहे हैं। साथ ही लिख रहे हैं, 'उम्मीद है कि यह फिल्म शानदार साबित होगी'। बात करें फिल्म 'थामा' की तो इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें