फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर के साथ बेमिसाल थी असरानी की जोड़ी, दोस्त को याद कर अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते थे इमोशनल पोस्ट

Tue, 21 Oct 2025 01:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asrani-Kader Khan Friendship: अभिनेता गोवर्धन असरानी नहीं रहे। सोमवार 20 अक्तूबर को उनका निधन हो गया। दिवंगत अभिनेता कादर खान के साथ असरानी की बहुत अच्छी दोस्ती थी। वे अक्सर कादर खान को याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते थे।
विज्ञापन
असरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय कॉमेडी एक्टर असरानी ने 20 अक्तूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी फिल्मों के जरिए असरानी हमेशा दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे। उनकी निजी जिंदगी, अभिनय और फिल्मों से जुड़े तमाम किस्से फैंस के बीच चर्चित हैं। दिवंगत अभिनेता कादर खान की असरानी के साथ गहरी दोस्ती थी। कादर खान के निधन के बाद वे टूट गए थे। अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए पोस्ट शेयर करते थे। यहां तक कि निधन से आठ दिन पहले 12 अक्तूबर को भी उन्होंने कादर खान को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया था।

विज्ञापन

कादर खान-असरानी - फोटो : सोशल मीडिया
कादर खान की याद में असरानी का आखिरी पोस्ट
असरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 12 अक्तूबर को एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने कादर खान का वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिवंगत एक्टर शायरी सुनाते हैं:

'मैं लब ए शिकवा को सी लेता हूं
चंद घड़ियां हैं यूं ही जी लेता हूं
मगर एक बार समझ लेता हूं जिसे दोस्त का हाथ
फिर उस हाथ से जहर भी पी लेता हूं'


इस पोस्ट को शेयर करते हुए असरानी ने लिखा था, 'याद आ रहे हो कादर खान साहब'। आगे लिखा था, 'जहां दुनिया तुमसे बदलने को कहे, वहां दोस्त वो है जो तुम्हें तुम्हारे जैसे ही अपनाए'।

कादर खान की याद में छलकते थे असरानी के आंसू
कादर खान की याद में असरानी अक्सर इमोशनल पोस्ट शेयर करते थे। दिवंगत एक्टर के पुराने वीडियो और फोटो शेयर करते हुए अक्सर उनकी आंखें भर आती थीं।



विज्ञापन

कादर खान-असरानी - फोटो : सोशल मीडिया
कादर खान ने कैसे कीं असरानी से ज्यादा फिल्में?
कादर खान को भी कॉमेडी किरदार अदा करने के लिए जाना गया। असरानी और कादर खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया। एक बार एक इंटरव्यू में असरानी से पूछा गया था कि एक टाइम आया जब गोविंदा, शक्ति कपूर और कादर खान इन तीनों की तिकड़ी बनी और काफी फिल्में कीं। आपने उस 90s के टाइम में कम फिल्में कीं। इस पर असरानी ने कहा था, 'हां। क्योंकि इनके ग्रुप बन गए। वहीं, कादर खान राइटर थे। खुद का रोल लिखते थे वो। तेलुगु फिल्में जो बनती थीं, उनका रीमेक हिंदी में करते थे। तेलुगु से हिंदी पकड़ने के लिए कादर खान साहब को वो रील दिखाई जाती थी, जिसे ट्रांसक्राइब कराते थे। फिर वो अपना रोल भी खुद लिखते थे। उसमें कई बार मैं अवॉइड हो गया। मगर, मैंने फिर बॉम्बे में अपना काम शुरू कर दिया'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें