फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maaye Song Out: स्काई फोर्स का गाना माई रिलीज, देशभक्ति की झलक दिखी, विवाद के बाद मनोज मुतंशिर को मिला क्रेडिट

Wed, 08 Jan 2025 01:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maaye Song Out: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की आगामी एक्शन फिल्म स्काई फोर्स का माई सॉन्ग कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। इस गाने में देशभक्ति की भावना देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
स्काई फोर्स का माये गाना हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने स्काई फोर्स का माई पूरा रिलीज कर दिया है, जिसमें जांबाजों की कहानी को इस कदर दिखाया गया है कि हर कोई उनपर नाज करेगा। इस गाने को बी पराग ने गाया है।
विज्ञापन

2 of 6
स्काई फोर्स में नजर आएंगे वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मैडॉक ने कुछ ही देर पहले फिल्म स्काई फोर्स का माई सॉन्ग इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माताओं ने लिखा, 'अपने शहीदों की शान में, जिन्होंने हमारे अपने देश को हर चीज से आगे रखा।' पेश है माई सॉन्ग, द एंथम ऑफ हीरोज... साथ ही नीचे यूट्यूब का लिंक भी दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
देशभक्ति पर आधारित है फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई। फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है। आज फिल्म का माई गाना रिलीज किया गया है, जिसे बी पराग ने गाया है।
Toxic Teaser: यश के 39वें बर्थडे पर रिलीज हुआ 'टॉक्सिक' का टीजर, दो घंटे में मिले 8 लाख से ज्यादा व्यूज
 

4 of 6
वीर पहाड़िया की पहली फिल्म है स्काई फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक अनिल कपूर द्वारा अपनी पहली निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने के बाद प्रशंसक की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होगी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ 45 मिनट ही हुए हैं और इस पर अभी तक 34 हजार से ज्यादा के व्यूज आ चुके हैं और यह व्यूज लगातार यूट्यूब पर बढ़ते ही जा रहे हैं। माई गाने पर प्रशंसकों भी अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'अक्षय कुमार बी पराग फिर से साथ आ रहे हैं, मजेदार..', एक और प्रशंसक ने लिखा, 'मेरी मिट्टी माई...', एक और प्रशंसक ने लिखा, '26 जनवरी तक इस गाने को 50 मिलियन तक पहुंचा देना लव यू बी पराग..'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्काई फोर्स के निर्माताओं ने माई गाने पर मनोज मुंतशिर को क्रेडिट नहीं दिया - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई फोर्स के निर्माताओं ने माई गाने पर मनोज मुंतशिर को क्रेडिट नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई और एक पोस्ट जारी किया था। जियो स्टूडियो ने आगामी गाने का एक्स पर टीजर जारी किया था, जिसमें गायक बी प्राक और संगीतकार तनिष्क बागची का नाम था। इस क्लिप में मनोज का नाम नहीं था, उन्होंने टीम ने उन्हें कैप्शन में टैग किया। बहरहाल, अब उन्हें इस माई गाने के लिए क्रेडिट मिल गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें