फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान खान ने हमसे...', 'मातृभूमि' के कोरियोग्राफर मुदस्सर ने की भाईजान की तारीफ; 200 डांसर के साथ किया डांस

Wed, 27 May 2026 09:55 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movie Maatrubhumi: फिल्म 'मातृभूमि' के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने सलमान के साथ फिल्माए गए फिल्म के बड़े गाने पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस गाने में सलमान ने किस तरह का डांस किया है।
विज्ञापन
मुदस्सर खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने भाईजान के साथ इस फिल्म पर काम करने के अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान ने इस फिल्म के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है।  

विज्ञापन

200 डांसर्स के साथ किया डांस
मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हाल ही में फिल्म 'मातृभूमि' के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग 5 दिनों तक चली। इसमें सलमान के साथ 200 डांसर्स ने भाग लिया। मुदस्सर ने कहा कि सलमान खान ने इस गाने में बेहद शानदार और दमदार डांस परफॉर्मेंस दी है।

लद्दाख में सलमान का कड़ा वर्कआउट
फिल्म 'मातृभूमि' के किरदारों में ढलने के लिए सलमान खान ने अपने शरीर पर बहुत मेहनत की है। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख की कठिन और ऊंचाई वाली जगहों पर 45 दिनों तक चली। वहां पूरा जिम ले जाना मुमकिन नहीं था, इसलिए सलमान ने बिना भारी मशीनों के, केवल अपने शरीर के वजन और कड़े व्यायामों की मदद से वर्कआउट किया। इसे सलमान के अब तक के सबसे कठिन फिटनेस रूटीन में से एक माना जा सकता है।
 
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवां' से 'मातृभूमि' तक
फिल्म का नाम अब 'मातृभूमि' है। इससे पहले इसका नाम 'बैटल ऑफ गलवां' (गलवान की लड़ाई) रखा गया था। निर्देशक अपूर्वा लखिया के अनुसार, 'मातृभूमि' नाम इसलिए चुना गया क्योंकि यह फिल्म के भावनात्मक पहलू को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाता है। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ बचे हुए सीन्स की शूटिंग और एडिटिंग के काम की वजह से अब इसकी रिलीज में थोड़ी देरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें