इम्तियाज अली ने दोबारा रणबीर को किया कास्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इम्तियाज अली ने बताया 'शुरुआत में, मुझे लगता था कि मुझे कभी भी उसी एक्टर के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहिए। मुझे लगता था कि पिछली फिल्म का असर मुझ पर रह जाएगा।' इम्तियाज ने आगे बताया कि उनकी यह सोच तब बदली जब उन्होंने फिल्म 'तमाशा' लिखी। 2015 की इस फिल्म में, उन्होंने रणबीर कपूर को कास्ट किया। रणबीर के साथ वह पहले ही काम कर चुके थे। फिल्ममेकर कहते हैं कि जिस हैंगओवर का उन्हें डर था, वह बिल्कुल भी नहीं हुआ।
इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर को पहले 'रॉकस्टार' में कास्ट किया। इसके बाद 'तमाशा' में उन्हें कास्ट किया। दोनों फिल्मों में उन्होंने दो बिल्कुल अलग-अलग तरह के रोल निभाए थे। 'तमाशा', पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें इम्तियाज अली ने दोबारा किसी एक्टर के साथ काम किया।