संजय दत्त इन दिनों जेल में हैं। उनकी पत्नी मान्यता अपना करवाचौथ वही पर मनाएंगी।
अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में जेल की सजा काट रहे संजय दत्त करवाचौथ पर अकेले नहीं रहेंगे। संजय दत्त की पत्नी मान्यता उनके लिए व्रत रख रही हैं।
सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें आ रही हैं कि मान्यता संजय से मिलने के लिए जेल जाएंगी। उनके मिलने के अनुरोध को जेल प्रशासन ने स्वीकार्य कर लिया है।
संजय दत्त के जेल जाने के बाद से मान्यता कई बार संजय से मिलने के लिए वहां जा चुकी हैं। इसके अलावा संजय भी जेल से कई बार अवकाश लेकर घर आ चुके हैं।