फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां बहन’ के प्रमोशन पर गिरते-गिरते बचीं तृप्ति डिमरी, सामने आए किरदारों के पोस्टर; जानें कब रिलीज होगा ट्रेलर

Thu, 21 May 2026 02:32 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Behen Movie: तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर जानिए कब होगा रिलीज? कहां गिरते-गिरते बचीं तृप्ति डिमरी…
विज्ञापन
मां बहन फिल्म की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और रवि किशन स्टारर आगामी फिल्म ‘मां बहन’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने जब इस साल के अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा की थी, तो उनमें ‘मां बहन’ का भी नाम शामिल था। फिल्म की मनोरंजक पहली झलक के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के पोस्टर जारी किए हैं। साथ ही कास्ट ने फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है।

सामने आए किरदारों के मजेदार पोस्टर

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म से प्रमुख किरदारों के पोस्टर जारी किए हैं। इनमें माधुरी दीक्षित रेखा के किरदार में नजर आई हैं। उनके पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मिलिए रेखा जी से, पूरी कॉलोनी की धक-धक क्वीन।’ तृप्ति डिमरी जया के किरदार में दिखी हैं। मेकर्स ने उनको कॉलोनी की बड़ी बहन बताया है।
 



 


वहीं रवि किशन गुप्ता के किरदार में नजर आए हैं। कंधे पर पहलवानी करने वाली मुगरी रखे रवि किशन के पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, ‘आपके सामने वाली खिड़की में एक आदर्श आदमी रहता है।’
विज्ञापन

 


वहीं फिल्म में धरना दुर्गा को सुषमा के किरदार में दिखाया गया है। उनको रील्स की रानी बताते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘छोटी बहन बड़ा धमाका।’ इन पोस्टर्स को साझा करने के साथ ही मेकर्स ने ये भी बता दिया कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 22 मई को जारी किया जाएगा।
 

 

माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

प्रमोशन में इस अंदाज में दिखीं माधुरी
वहीं फिल्म की कास्ट ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। माधुरी दीक्षित इस दौरान सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं, इसमें काले रंग से हल्की सी कढ़ाई भी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ऊपर से ब्लैक कलर का ब्लेजर भी डाल रखा है, जो उनके लुक को कंप्लीट करता है। कानों में बड़े से ईयररिंग्स पहने माधुरी काफी स्टनिंग लग रही थीं।
 


 

तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया

गिरते-गिरते बचीं तृप्ति डिमरी
माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी ने भी प्रमोशन शुरू कर दिया है। तृप्ति इस दौरान ग्रीन शेड के मेहंदी कलर वाले फ्लोरल शरारा सूट में नजर आईं। सोशल मीडिया पर तृप्ति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें वो गिरते-गिरते बचती हैं। एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ जाता है, वो लड़खड़ा जाती हैं। लेकिन शुक्र है कि वो गिरने से खुद को बचा लेती हैं। 
 


 

विज्ञापन

फिल्म 'मां बहन' - फोटो : इंस्टाग्राम
4 जून को रिलीज होगी फिल्म
‘मां बहन’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। यह एक मोहल्ले की कहानी है। फिल्म में माधुरी और तृप्ति के अलावा रवि किशन, धरना दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें