फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teaser: निर्दोष हैं 'लखनऊ सेंट्रल' के फरहान, देशभर में रिहाई की मांग

Mon, 24 Jul 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
फरहान अखतर
विज्ञापन
फरहान अखतर की नई फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस तस्वीर में फरहान हाथ में तख्ती पकड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फरहान ने ट्विटर पर लखनऊ सेंट्रल का फर्स्ट लुक शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'ये हैं किशन मोहन गिरहोत्रा, जेल में इसे 1821 बुलाते हैं।' वहीं टीजर में उन्हें देशभर में रिहाई की मांग करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में डायना पेंटी, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय और पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में हैं।



फिल्म को निखिल अडवाणी ने प्रोड्यूस और रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है। ये एक कॉमेडी फिल्म है और एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द गुजरती है जिसे हालातों के कारण जेल की हवा खानी पड़ जाती है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग लखनऊ की जेल में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Ye hai Kishan Mohan Girhotra .. jail mein isse १८२१ bulaate hain. #LucknowCentral #firstlook #15september2017 pic.twitter.com/NS3NtG4xoA — Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 24, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें