फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa @ 99: पहली ही फिल्म में घटी दरों पर दिखेंगे जुनैद खान और खुशी कपूर, दर्शक खींचने को घटाए दाम

Thu, 06 Feb 2025 09:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत यानी 7 फरवरी 2025 को आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होने वाली है। यह इनकी पहली थिएटर रिलीज फिल्म होगी। इस फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस बड़ी संख्या में आए इसके लिए फिल्म के मेकर्स ने इसके दाम घटा दिए हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'लवयापा' के घटाए गए दाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘लवयापा’ जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली फिल्म है जो थिएटर में रिलीज हो रही है। ऐसे में इसकी सफलता, इनके करियर की आगे की राह तय करेगी। वैसे इन दोनों स्टार किड्स की ओटीटी पर पहले फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी थिएटर में रिलीज हुई फिल्म की सफलता ज्यादा मायने रखती है। ऐसे में फिल्म ‘लवयापा’ के मेकर्स ने टिकट के दाम ही कम कर दिए हैं, जिससे ज्यादा ऑडियंस फिल्म देखने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'लवयापा' फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

99 रुपये में जुनैद-खुशी की फिल्म देखेंगे दर्शक  
फिल्म ‘लवयापा’ की रिलीज से ठीक पहले इसके मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म को अब दर्शक 99 रुपये में देख पाएंगे। इस दाम पर एडवांस बुकिंग हो रही है। फिल्म के मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें लिखा- ‘जनरेशन जी (Gen Z)’ की प्रेम कहानी विद एंडलेस परेशानी।’ साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और नए दामों की जानकारी दी गई। इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।  

कई और फिल्मों ने भी घटाए थे दाम 
‘लवयापा’ ही अकेली फिल्म नहीं है, जिसने रिलीज से पहले अपने दाम घटाए हैं। पहले भी कुछ फिल्में रिलीज से पहले या बाद में अपने दाम घटा चुकी हैं। इसमें हालिया रिलीज फिल्म ‘फतेह’ शामिल हैं। साेनू सूद की इस फिल्म को दाम घटाने का भी फायदा नहीं हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आखिर में फ्लॉप ही साबित हुई। 

क्या है लवयापा की कहानी 
फिल्म ‘लवयापा’ की कहानी की बात की जाए तो यह नई जनरेशन की लव स्टोरी है। इसमें शादी से पहले लड़की के पिता एक शर्त रखते हैं कि लड़का औ लड़की दोनों अपना फोन आपस में बदल लेंगे। इस शर्त के साथ ही इनके प्यार की परीक्षा शुरू होती है। यह फिल्म एक साउथ फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के कैमियो करने की बात भी सामने आई है। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब होती है या नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें