फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Sorries: प्रेम के अनोखे पहलू लेकर आई फिल्मावली ‘लव सॉरीज’, खानों के नाम से जुड़े इश्क के एहसास

Thu, 27 May 2021 08:37 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
लव सॉरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

डिजिटल मनोरंजन के जमाने में दर्शकों को दो घंटे की पूरी फिल्म एक बार में देख पाने का मौका मोबाइल पर तभी मिलता है जब वह पूरी तरह निठल्ला हो। कामकाजी लोग तो फिल्म भी आधा आधा घंटे का एपीसोड बनाकर देखते हैं और यहीं से चलन निकला फिल्म एंथॉलजी यानी फिल्मावली का। ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘अजीब दास्तान्स’ के ही क्रम में अब आई है एक नई फिल्मावली ‘लव सॉरीज’। रेडियो और एडवरटाइजिंग बैकग्राउंड से आए डायरेक्टर गौतम जोशी ने फिल्मावली ‘लव सॉरीज’ बनाई है।

विज्ञापन


एमपी गजब है!
मध्यप्रदेश के अलग अलग शहरों में शूट की गई इस फिल्मावली ‘लव सॉरीज’ का विचार आज के भारत में प्यार को आईना दिखाता है। हर कहानी दर्शक से सवाल भी पूछती है, जैसे, क्या आज प्यार सही में सबसे ऊपर हैं? क्या आज भी प्यार में कोई बर्बाद होता है? खुशी गम जैसे इमोशन जब आते जाते है तो क्या प्यार भी आने जाने वाला इमोशन है? हर कहानी का नाम किसी न किसी खाद्य पदार्थ पर रखने का प्रयोग भी यहां निराला है।

लव सॉरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस्सा है, कहानी है..फिल्मावली ‘लव सॉरीज’ में कुल चार कहानियां हैं। पहली कहानी ‘स्ट्रॉबेरी’ में अभिनेता करनवीर शर्मा की जोड़ी अर्चना गुप्ता के साथ बनी है। दोनों कलाकार काफी मंजे हुए कलाकार हैं और कहानी के भावों के हिसाब से उन्होंने काफी रिस्क भी कैमरे के सामने उठाए हैं। दूसरी कहानी का ना है, ‘डबल चीज़’। इस फिल्म में आकाश तलवार और प्रीतिका राव ने काम किया है। ऑफिस रोमांस की इस कहानी में निर्देशक ने प्यार के एक अलग पहलू से दर्शकों को परिचित कराया है।

लव सॉरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किस्सा है, कहानी है..

फिल्मावली ‘लव सॉरीज’ की तीसरी कहानी है ‘केसर पिस्ता’। इस कॉलेज ड्रामा फिल्म में पुनीत चौकसे ने अपने अभिनय की छाप छोड़ने की पूरी कोशिश की है। इंदौर में पढ़ाई खत्म करने के बाद पुनीत ने कई चर्चित धारावाहिकों में काम किया है। पुनीत के साथ इस फिल्म में स्टेफी पटेल भी हैं। एंथॉलजी की चौथी कहानी एक अलग कॉन्सेप्ट है। इसमें भूख के कई पहलू देखने को मिलते है। इस फिल्म के लीड कलाकार हैं,  आकाश मखीजा और देविशी मदान।

विज्ञापन

लव सॉरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मावली का अलग अलबम

ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों में इन दिनों एक दो रीमिक्स गानों से ही काम चला लिया जाता है। लेकिन, फिल्मावली ‘लव सॉरीज’ का पूरा ओरिजिनल म्यूजिक अलबम बनाया गया है। निर्देशक जोशी सीरीज में कहानी के हिसाब से गाने पिरोए हैं। ये फिल्मावली कई ओटीटी पर एक साथ रिलीज हो रही है। दर्शक इसे बॉलीवुड हंगामा, एमएक्स प्लयेर, एयरटेल एक्सट्रीम और वीआई जैसे प्लेटफॉर्म पर शनिवार से देख सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें